वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब
06-Oct-2019 03:20 PM
By Rahul Singh
PATNA: राजधानी पटना में जल जमाव के चलते प्रभावित लोगों का इलाज अब पूजा पंडालों में भी होगा. जल जमाव के बाद महामारी की आशंका को देख स्वास्थ्य विभाग ने पटना के 35 जगहों पर डॉक्टरों की टीम तैनात करने का फैसला लिया है. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सूचना जारी की है.
पूजा पंडालों में मौजूद रहेंगे डॉक्टर
मां दुर्गा के पूजा पंडालों में आने वाले बीमार भक्तों को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मेडिकल सुविधा मुहैया करायी जाएगी. इलाज के बाद विभाग की तरफ से मरीजों को दवाईयां भी दी जाएंगी. स्वास्थ्य विभाग ने जारी सूचना में तैनात किए गए डॉक्टरों से पूरे उपकरणों के साथ मेडिकल शिविर में मौजूद रहने का निर्देश दिया है.
जल जमाव से लोग हैं परेशान
बता दें कि राजधानी पटना की हजारों आबादी अभी भी भारी जल जमाव से परेशान है. इसके चलते उन इलाकों में महामारी फैलने की आशंका बढ़ गयी है. हालांकि नगर निगम की तरफ से समय समय पर फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है लेकिन मच्छर जनित बीमारी डेंगू और चिकुनगुनिया से पीड़ित मरीजों की तादाद में काफी बढ़ोतरी हो रही है.