युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
16-May-2020 07:55 AM
MUZAFFARPUR : एसकेएमसीएच में एईएस से बच्ची की मौत पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टर को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है।
एसकेएमसीएच में 13 मई की देर रात एईएस से औराई की चांदनी कुमारी की मौत को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने रून्नीसैदपुर सीएचसी के डॉ अनिल कुमार सिंह से शो कॉज किया है। जांच में यह पाया गया है कि चांदनी का इलाज रून्नीसैदपुर सीएचसी में एईएस प्रोटोकॉल के अनुसार नहीं किया गया है। इससे बच्ची की मौत हुई थी।
प्रधान सचिव ने शो कॉज में पूछा है कि क्यों नहीं संविदा रद्द कर उनके इस अनप्रोफेशनल व्यवहार के लिए बिहार मेडिकल रजिस्ट्रेशन काउंसिल से उनके निबंधन को रद्द करने की अनुशंसा की जाए।
बता दे कि 11 मई की शाम चांदनी को गंभीर हालत में सीतामढ़ी जिले के रूनीसैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। प्रोटोकॉल के मुताबिक रोगी को तत्काल 10% डेक्सट्रोज की खुराक दी जानी चाहिए थी। लेकिन डॉ अनिल कुमार सिंह ने केवल सेफट्रीयाजोन 500 मिलीग्राम आइवी दवा देकर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।