ब्रेकिंग न्यूज़

युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा

Home / bihar / दिल्ली जाना है तो पटना जंक्शन नहीं राजेन्द्र नगर टर्मिनल पहुंचे, ईस्ट सेन्ट्रल...

दिल्ली जाना है तो पटना जंक्शन नहीं राजेन्द्र नगर टर्मिनल पहुंचे, ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे की अपील

15-May-2020 11:43 AM

PATNA : अगर आपको दिल्ली जाने के लिए पटना से ट्रेन पकड़नी हो तो आप पटना जंक्शन के बजाए राजेन्द्र नगर टर्मिनल पहुंचे तो बेहतर होगा। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे( पूर्व मध्य रेलवे) ने खुद यात्रियों से अपील की है।


ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे ( ECR) दानापुर रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि नयी दिल्ली जाने वाले यात्री प्रस्थान के लिए राजेन्द्र नगर टर्मिनल से ही ट्रेन में सवार हों। पटना जंक्शन पर इस ट्रेन का ठहराव महज दस मिनट है। जबकि ट्रेन राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर अपने प्रस्थान समय से लगभग दो घंटे पूर्व ही प्लेटफार्म पर लगा दी जाती है।


पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर पर्याप्त समय मिलने से यात्री बिना जल्दीबाजी के सुविधाजनक तरीके से थर्मल स्क्रीनिंग और समान के सैनिटाइजेशन के बाद ट्रेन में जाकर अपनी सीट पर बैठ सकते हैं। उन्होनें बताया कि एसी कोच में बैठ कर यात्री गर्मी और उमस भरे मौसम में अपनी थकान मिटा सकते हैं। उन्होनें बताया कि राजेन्द्र नगर टर्मिनल से पटना जंक्शन की दूरी महज तीन किलोमीटर है जो आसानी से 5-7 मिनट में तय की जा सकती है।


बता दें कि 12 मई से रेलवे ने आम लोगों के लिए जो 15 जोड़ी ट्रेन की शुरुआत की है।  गुरुवार को पहली ट्रेन दिल्ली से चलकर पटना पहुंची थी। उसके बाद से पटना-दिल्ली के बीच राजधानी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी है।