ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / पटना: SSP उपेंद्र शर्मा को नोटिस मिलते ही महिला आयोग पहुंचा थानेदार, केस...

पटना: SSP उपेंद्र शर्मा को नोटिस मिलते ही महिला आयोग पहुंचा थानेदार, केस में लापरवाही बरतने का आरोप

06-Feb-2020 09:25 AM

PATNA: राजधानी पटना में एक पिता पिछले 8 महीने से अपनी लापता बेटी की तलाश कर रहा है. दीघा थाने का चक्कर लगाते-लगाते पिता थक गया लेकिन पुलिस वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की. आखिरकार पिता अपनी गुहार लेकर महिला आयोग पहुंचा. 


पीड़ित पिता ने बिहार राज्य महिला आयोग में इंसाफ की गुहार लगाई. दरअसल मनेर के रहने वाले शख्स की बेटी ने 27 फरवरी साल 2018 को दीघा के बालूपर निवासी कमलेश के साथ लव मैरेज की थी. कुछ दिन खुशहाली से रहने के बाद बेटी ने 25 फरवरी साल 2019 को अपने पिता को बताया कि उसके पति ने किसी और लड़की से दूसरी शादी कर ली है. पिता जब अपने बेटी के ससुराल पहुंचा तो पता चला कि बेटी वहां नहीं है. जिसके बाद 5 जुलाई 2019 को पिता ने दीघा थाने में बेटी के ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया.  


घटना के 8 महीने बीत जाने के बाद भी दीघा थानेदार ने कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद पीड़ित महिला आयोग पहुंचा. आयोग ने व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दीघा थाना पुलिस को तीन बार नोटिस भेजा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद महिला आयोग ने आखिरकार SSP उपेंद्र शर्मा को आयोग में उपस्थित होने का नोटिस भेजा. तब जाकर दीघा थानेदार की नींद खुली और वो महिला आयोग पहुंचकर कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपी. 8 महीने बाद भी विवाहिता कहां है पुलिस इसकी जानकारी तक नहीं जुटा सकी है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है इसलिए अब थानेदार के खिलाफ जांच के लिए SSP को लेटर लिखा जाएगा.