जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी
29-Mar-2021 09:15 AM
BHAGALPUR- होली के एक दिन पूर्व भागलपुर रेलवे जंक्शन की यार्ड में भीषण आग लग गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। अगलगी में लाखों रुपये के पार्ट्स जलकर खाक हो गया। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर पहुंचे यार्ड के अधिकारी और आरपीएफ ने पूरी घटना की जानकारी मालदा रेलमंडल मुख्यालय को दी। फिलहाल आरपीएफ अगलगी की इस घटना की जांच में जुटी है।
भागलपुर में LHB कोच वाले रैक के मेंटनेंस के लिए हाईटेक यार्ड बनाया जा रहा है। इस काम की जिम्मेवारी डब्ल्यूपीओ एजेंसी को दी गई है। 45 करोड़ की लागत से यहां नई तकनीक की मशीनें लगाई जा रही है। ट्रेन रैक के रखरखाव को लेकर अत्याधुनिक मशीनें लगाई जा रही है जिसका काम अंतिम चरण में है। इसे लेकर अभी दो दिन पहले ही पार्ट्स यू क्रेन भागलपुर पहुंचा था। जहां यह घटना हुई वहां इसे रखा गया था।
इसमें नई तकनीक की मशीनें लगाई जा रही है। इसके निर्माण पर 45 करोड़ खर्च होना है। इस पिट लाइन का काम अंतिम चरण में है। इसलिए ट्रेन रैक के रखरखाव के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाने का काम चल रहा। दो दिन पहले लगने वाले पार्ट्स यू क्रेन भागलपुर पहुंचा था। उसे ट्रक से उतारने के बाद ढक दिया गया था। जहां पर घटना हुई है उसके पास से ही अवैध तरीके से लोग आवाजाही करते हैं। इस बीच रविवार की शाम कोई राहगीर जलती हुई बीड़ी प्लासिटक पर फेंक दिया। इसके बाद आग पकड़ ली। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बस स्टैंड के पास कुछ लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है।