Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
07-Mar-2025 10:05 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Pandit Dhirendra Krishna Shastri: गोपालगंज के भोरे प्रखंड के रामनगर में आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा की गुरुवार से शुरुआत हो गई। बागेश्वर धाम से आए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहले दिन कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज बिहार की धरती से उठेगी। बिहार ज्ञान की भूमि है। उन्होंने विरोधियों को चेतावनी दी कि अगर बिहार आने से हमें रोका तो हम यहीं पर अपना मठ बनाएंगे।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 'हम अपने बिहार के पागलों से मिलने आए हैं। ये धरती वीरों की धरती है। हमारी पहली आवाज हिंदू राष्ट्र के लिए उठेगी तो वह बिहार से उठेगी। उन्होंने कहा कि ये देश रानी लक्ष्मी बाई का है। हिंदुओं का है..बिहार हमारा है। हम किसी पार्टी के समर्थक नहीं हैं। हम घर से बाहर ही हिंदू राष्ट्र के लिए निकले हैं। हम इस देश के हिंदुओं को जगाने की लिए आए हैं।'
पहले दिन धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 'पांच दिन तक हम यहीं कथा करेंगे। हमारे आने से पहले कुछ टुच्चे लोग बयानबाजी कर रहे थे। उन्हें आग लगी थी। हम बता दें कि छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं। यहीं आठ (08 मार्च, 2025) को दिव्य दरबार भी लगाएंगे, जिसकी जलती है जलती रहे। बिहार किसी के बाप का नहीं है। मेरे बिहार आने पर बहुत लोगों के पेट में दर्द हो रहा।'