ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / darbhanga-news / Bihar News: सरकारी सेवा नियमावली के उल्लंघन पर कार्रवाई, दरभंगा के DWO...

Bihar News: सरकारी सेवा नियमावली के उल्लंघन पर कार्रवाई, दरभंगा के DWO आलोक कुमार सस्पेंड

Bihar News: बिहार सरकार ने दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अंबेडकर छात्रावास सभागार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर हुई है.

14-Jun-2025 09:53 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार सरकार ने दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई दरभंगा के अंबेडकर छात्रावास सभागार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर हुई है, जो विभागीय मार्गदर्शिका के स्पष्ट उल्लंघन के तहत देखा जा रहा है। 


दरअसल, विभाग द्वारा जारी पत्रांक-1393 दिनांक 7 अप्रैल 2022 के अनुसार, कल्याण विभाग द्वारा संचालित किसी भी छात्रावास परिसर में राजनीतिक परिचर्चा, सभा या सार्वजनिक राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके, अंबेडकर छात्रावास परिसर में राहुल गांधी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अनुमति नहीं ली गई थी। घटना के बाद दरभंगा के जिला पदाधिकारी द्वारा पत्रांक-321 दिनांक 15 मई 2025 को आलोक कुमार के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग ने प्रारंभिक जांच के बाद कार्यवाही की प्रक्रिया आरंभ की।


समाज कल्याण विभाग ने बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के नियम-17 के तहत आलोक कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया है। साथ ही, उन्हें नियम-9(1)(क) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी किया गया। निलंबन अवधि के दौरान आलोक कुमार का कार्यस्थल (मुख्यालय) बदलकर जिला कल्याण कार्यालय कैमूर निर्धारित किया गया है। उन्हें वहां से नियमित रूप से विभागीय जांच से संबंधित समस्त पत्राचार और सहयोग करना होगा।