Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
16-Jul-2021 07:35 AM
DARBHANGA : दरभंगा जिले में शराब माफिया का दुस्साहस देखने को मिला है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया इतना मजबूत हो चुका है कि वह वर्दी वालों को भी कुछ नहीं समझ रहा। दरभंगा में शराब माफिया ने एक पुलिस के जवान पर स्कॉर्पियो चढ़ा कर उसकी जान ले ली। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पुलिस के जवान को 200 मीटर तक घसीटा जिससे उसकी मौत हो गई। जिस स्कॉर्पियो से पुलिस के जवान की मौत हुई उसमें शराब लदी हुई थी।
यह पूरी घटना बीती रात की है दरभंगा के केवटी पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि शराब माफिया के दिन स्कॉर्पियो गाड़ी में बड़ी खेप लेकर डिलीवरी के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने इस जानकारी के बाद सड़क पर चेकिंग शुरू की इसी दौरान शराब माफिया के लोग स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर आए। उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी सामने खड़े सफीउर रहमान के ऊपर उन्होंने गाड़ी चढ़ा दी। 200 मीटर तक सफीउर रहमान को स्कॉर्पियो गाड़ी घसीटते हुए चेकिंग पोस्ट से आगे चली गई। इस हादसे में जवान बुरी तरह से घायल हो गया। स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार शराब माफिया के तीन से चार लोग मौके से फरार हो गए लेकिन ड्राइवर पकड़ में आ गया।
बुरी तरह से घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस पूरे घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है जबकि पुलिस के अधिकारियों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से पुलिस जवान की मौत हुई वह दिल्ली नंबर की है। गाड़ी का डिटेल निकालने में पुलिस जुटी हुई है। ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है। स्कॉर्पियो गाड़ी में बड़ी मात्रा में शराब भी मिली है।