ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / bihar / दरभंगा के विधायक ने उड़ायी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां; जुटायी भीड़, मास्क भी...

दरभंगा के विधायक ने उड़ायी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां; जुटायी भीड़, मास्क भी नहीं पहना

26-Apr-2020 01:53 PM

By Prashant

DARBHANGA : कोरोना वायरस से पूरा देश संघर्ष कर रहा है ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेनसिंग मेंटेन रखने और मास्क लगाने की अपील पूरे देश से की है। वहीं बिहार सरकार ने भी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है लेकिन बीजेपी के विधायक महोदय को इन अपील और आदेशों की कोई परवाह नहीं है।


सत्ता के नशे में चूर सत्ता पक्ष के दरभंगा नगर के बीजेपी विधायक संजय सरावगी सरकार की जारी आदेश की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं ।नगर विधायक ने पहले तो आदेशों की धज्जियां उड़ायी फिर अपने इस करतूत को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट भी कर दिया।


विधायक महोदय ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जो फोटो डाले हैं  उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बिना मास्क और सोशल डिस्टेन्स की धज्जियां किस तरह उड़ रही हैं। 


तस्वीरों में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता दिख रहे हैं। मीटिंग को विधायक संजय सरावगी लीड कर रहे हैं। तस्वीरों में खुद विधायक जी सैकड़ों लोगों के बीच बिना मास्क के बैठे है और कोई सोशल डिस्टेन्स का पालन नहीं कर रहे हैं।


गौरतलब है कि विधायक संजय सरावगी पहले भी विवादों के घेरे में रहे है ।इन्हीं के सत्ता पक्ष के जदयू विधायक ने आरोप लगाया थी कि सरकारी राशन का वितरण खुद के नाम पर कर रहे थे जिसकी जांच की मांग भी उन्होनें डीएम से की थी।