ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / bihar / दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका

दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका

दरभंगा के बहेड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनू कुमार सिंह नामक हथियारबंद अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पिस्टल, नकद और घड़ी बरामद हुई। पुलिस ने संभावित बड़ी वारदात को समय रहते विफल किया।

18-Feb-2026 09:42 PM

By First Bihar

DARBHANGA: दरभंगा के बहेड़ी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक हथियारबंद अपराधी को गिरफ्तार किया और बड़ी वारदात को होने से रोका। 


पुलिस को सूचना मिली कि जोरजा इलाके में एनएच–527 ई के पास एक युवक हथियार लहराते हुए संदिग्ध गतिविधियों में लगा है। इंस्पेक्टर और सह थानाध्यक्ष सुरज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया।


एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो हजार रुपये नकद और एक हाथ घड़ी बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था।


पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले शराब से जुड़े मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क और मंशा की गहन जांच की जा रही है।