बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
15-Feb-2025 02:16 PM
By Viveka Nand
Bihar News: भारत सरकार की जांच एजेंसी सीबीआई ने बिहार के लोगों से सहयोग करने की अपील की है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा आमलोगों के फोन पर मैसेज भेजकर अपील किया जा रहा है. सी.बी.आई.ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आम लोग मदद करें. इसके लिए बजाप्ता चार फोन नंबर जारी किए गए हैं.
सीबीआई को करें फोन और करें शिकायत
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बिहार के आम लोगों से अपील किया है कि वे रिश्वतखोरों के खिलाफ सीबीआई.के पटना दफ्तर के फोन पर या ईमेल के जरिए सूचना दें. यानी,आम लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार की लड़ाई में सी.बी.आई.की मदद करें. भारत सरकार के बिहार स्थित कार्यालयों जैसे रेलवे,पोस्ट ऑफिस,जी.एस.टी.और आयकर विभाग के साथ -साथ केंद्र सरकार के उपक्रमों के अधिकारियों या कर्मचारियों की ओर से यदि रिश्वत मांगी जा रही है तो सीबीआई.,पटना के इन फोन-मोबाइल नंबरों पर काॅल कर सकते हैं.
इन चार फोन नंबरों पर करें कॉल
सीबीआई पटना की ओर से एक मोबाइल नंबर और तीन लैंड लाइन फोन के नंबर जारी किए गए हैं. जांच एजेंसी की तरफ से कहा गया है,जानकारी भेजी जा रही है कि अगर आपके पास केंद्रीय कर्मचारियों-अधिकारियों के रिश्वत मांगने के संबंध में जानकारी है, तो इसकी सूचना हमें दें. आप अन नंबरों पर करें फोन.....मो.-94310 05682. इसके अलावे फोन-0612-2235588, 0612-2235566, 0612-2235599.