Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!
16-Apr-2021 08:54 PM
PATNA : बिहार में कोरोना के लगातार बढ़ते जा रहे कहर के बीच अब थानों में भी फरियादियों की एंट्री बंद होने लगी है. पटना के एक थाने में आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गयी है. थाने के गेट को बांस-बल्ले से घेर दिया गया है. यानि फऱियादी थाने में जाकर फरियाद नहीं लगा सकते.
राजीव नगर थाने में लोगों की एंट्री बंद
पटना के राजीवनगर थाने में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गयी है. अब थाना कैंपस में सिर्फ पुलिस वाले ही जा सकते हैं. चाहे किसी के साथ कोई घटना हो जाये उसे थाने के अंदर जाकर अपना दुख दर्द बताने का मौका नहीं मिलेगा. राजीव नगर थाने को पुलिसकर्मियों ने खुद सील कर दिया है.
थाने में तैनात एक सिपाही ने बताया कि थाने के कुछ पुलिसकर्मी पहले ही कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इसके साथ साथ राजीव नगर इलाके में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में राजीव नगर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने फैसला लिया कि थाने को सील कर दिया जाये औऱ फरियादियों की थाने में सीधी एंट्री पर रोक लगा दी जाये.
पुलिसकर्मियों ने थाने के के मेन गेट को बांस-बल्ले से घेर दिया है. इसके साथ ही रस्सी लगाकर भी गेट को ब्लॉक कर दिया गया है ताकि बाहरी लोग थाने में प्रवेश नहीं कर सके. इसका खास ख्याल रखा गया है कि थाने में पुलिसकर्मियों के अलावा कोई और प्रवेश नहीं कर पाये.
FIR का नया तरीका
वैसे थाने में इसका भी प्रबंध किया गया है कि फरियादी अगर आये तो उसकी शिकायत थाने के अंदर पहुंच जाये. लेकिन इसके लिए उसे अपनी शिकायत को लिख कर लाना होगा. राजीव नगर थाने में इसके लिए नया तरीका अपनाया गया है. थाने के बाहरी गेट के पास खराब टायरों को एक के उपर एक रख कर एक टेबल बनाया गया है. उस पर कूट का खाली डब्बा रखा गया है. उस डब्बे को शिकायत पेटी का नाम दिया गया है. अगर किसी को कोई शिकायत करनी है तो वह अपनी फरियाद लिख कर लाये औऱ उस शिकायत पेटी में डाल दे. थाने में मौजूद पुलिसकर्मी उस शिकायत पत्र को निकाल कर आगे की कार्रवाई करेंगे.