ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूकता फैलाने पहुंची टीम का डंडे से स्वागत, वापस...

कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूकता फैलाने पहुंची टीम का डंडे से स्वागत, वापस लौटी स्वास्थ्य विभाग की टीम

10-Jun-2021 08:31 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय जिले से जहां भगवानपुर प्रखंड के दहिया मुसहरी टोला में कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूकता फैलाने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। मुसहरी टोला के लोग वैक्सीन लेने को तैयार नहीं थे लिहाजा यहां जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम पहुंची थी। लेकिन गांव वालों ने उनका स्वागत एक डंडे से किया। महिलाएं डंडे लेकर खड़े हो गयीं और उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर वैक्सीन नहीं लेंगे। वैक्सीन को लेकर भ्रम का आलम यह है कि सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद कई जगहों पर लोग नहीं लेना चाहते।


बताते चले कि प्रशासन को ये जानकारी मिली थी कि इस टोले में किसी ने भी टीका नही लिया है. इसी जानकारी के आधार पर बीडीओ मुकेश कुमार, प्रखण्ड स्वास्थ प्रबंधक जितेंद्र कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी दहिया मुसहरी पहुँचे जहाँ पहले से ही डंडा लेकर महिलाएं खड़ा थी. जब बीडीओ मुकेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी लोगों को समझाने का प्रयास किया की टीका लेना कितना जरूरी है। लेकिन किसी ने एक न सुनी. बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि मुसहरी टोला के लोगों को काफी समझाया गया पर कोई टीका लेने को तैयार नही हुए मात्र एक महिला ने वैक्सीन लिया है। इस दौरान प्रखण्ड प्रशासन व स्वास्थ्य कर्मी को विरोध का सामना करना पड़ा