Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक
25-May-2021 05:42 PM
PATNA : मंगलवार को पटना की मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की 49वीं बैठक हुई. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए बड़ा एलान किया गया है. कोरोना काल में आउटसोर्सिंग कर्मी की मौत पर उसके आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है. इसके अलावा आउटसोर्सिंग कर्मी को इस महामारी में 4500 रुपये बोनस देने का भी निर्णय लिया गया है.
स्थायी समिति की बैठक में और भी कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को सेवाकाल में मौत होने के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए अनुग्रह अनुदान राशि को तीन हजार से बढाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है. ये लाभ आउटसोर्सिंग कर्मी को नहीं सिर्फ सिर्फ नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को ही मिलेगा.
नगर निगम की बैठक में आम लोगों को भी बड़ी राहत दी गई है. कोरोना महामारी के दौरान भारत सरकार, राज्य सरकार और प्रशासन के अंदर आने वाले जितने भी प्रतिष्ठान बंद हैं, उनसे कचरा शुक्ल नहीं लिया जायेगा. साथ ही स्लम बस्ती में कच्चे मकानों से भी कचरा उठाव की कोई राशि नहीं ली जाएगी. जबकि पक्के मकानों को 30 रुपये के बजाये 20 रुपये ही देने होंगे.
कोरोना काल में किसी व्यक्ति की मौत होने पर भामाशाह फाउंडेशन की ओर से पटना के श्मशान घाटों पर निःशुल्क अंत्योष्टि की जाएगी. घर से पार्थिव शरीरी को श्मशान घाट ले जाने के लिए भामाशाह फाउंडेशन की ओर से एक-एक शव वाहन ड्राइवर के साथ 24X7 उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही एक प्रतिनिधि की भी नियुक्ति की जाएगी, जिसका मोबाइल नंबर आम लोगों के साथ साझा किया जायेगा.


