ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / bihar / कोरोना को लेकर सरकार का अहम फैसला: विधायकों, विधान पार्षदों के फंड से...

कोरोना को लेकर सरकार का अहम फैसला: विधायकों, विधान पार्षदों के फंड से दो-दो करोड रूपये लिये गये, 600 करोड़ रूपये का हुआ बंदोबस्त

03-May-2021 08:28 PM

PATNA: बिहार में कोरोना की भयावह स्थिति से निपटने में लगी सरकार ने विधायक औऱ विधान पार्षद फंड में भारी कटौती कर दी है. बिहार के तमाम MLA-MLC के फंड से दो-दो करोड़ रूपये ले लिये गये हैं. सरकार ने इस तरीके से 600 करोड़ रूपये से ज्यादा जुटा लिया है.


योजना विकास विभाग ने निकाला पत्र
बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने इस बाबत पत्र निकाला है. विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की ओऱ से जारी किये गये पत्र में कहा गया है कि कोरोना महामारी की बिहार में रोकथाम औऱ इससे संक्रमित लोगों के इलाज के बंदोबस्त के लिए सरकार ने फैसला लिया है कि विधायक-विधानपार्षद फंड से पैसे लिये जायें. अब उनके फंड से दो-दो करोड़ रूपये की राशि ली जायेगी जिसे स्वास्थ्य विभाग के कोरोना उन्मूलन कोष में जमा किया जायेगा.


हम आपको बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के नाम पर विधायकों औऱ विधानपार्षदों को फंड मिलता है. हर MLA या MLC को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ की राशि मिलती है, जिसे उनकी अनुशंसा पर खर्च किया जाता है. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में विधायकों,विधान पार्षदों की अनुशंसा पर खर्च होने वाली तीन करोड़ रूपये की राशि में से दो करोड़ की कटौती कर ली है. अब विधायक-विधान पार्षद सिर्फ एक करोड़ रूपये ही खर्च पायेंगे.


सरकार के पास 600 करोड़ रूपये से ज्यादा आये
बिहार में अभी विधायकों की संख्या 242 है. वहीं विधान पार्षदों की संख्या भी 70 के करीब है. दोनों की संख्या जोड़ कर 312 होती है. ऐसे में सरकार के कोरोना उन्मूलन कोष में 624 करोड़ रूपये जमा हो जायेंगे. हालांकि कई विधायक औऱ विधान पार्षदों ने पहले ही कोरोना से निपटने के लिए अपने फंड से पैसे देने का एलान कर रखा है. इनमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव भी शामिल हैं. सवाल उठता है कि उस एलान का क्या होगा.


वैसे मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से दो-दो करोड़ रूपये लेने के लिए आज जारी पत्र में कहा गया है कि इस दो करोड़ के अलावा भी कोई विधायक या विधान पार्षद पैसा देना चाहते हैं तो सरकार उसका स्वागत करेगी.


news image