BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
26-Apr-2021 04:12 PM
SIWAN: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है। कई मरीजों की इससे मौतें भी हो रही है। सीवान में भी एक मामला सामने आया है जहां कोरोना की जांच कराने आए शख्स ने अस्पताल के दरवाजे पर ही तड़प-तड़प दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि मृतक जीरादेई का रहने वाला था। जिसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। जिसे इलाज के लिए परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे एडमिट करने से मना कर दिया। जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल ले गये लेकिन यहां भी एडमिट नहीं किया गया। डॉक्टरों ने पहले कोरोना की जांच कराने को कहा। मरीज को सांस लेने में भारी परेशानी हो रही थी। वह छटपटाने लगा लेकिन किसी ने परिजनों की बात नहीं सुनी। परिजन ऑक्सीजन की लगाने की मांग करते रहे लेकिन ऑक्सीजन भी नहीं लगाया गया।
डॉक्टरों ने कोरोना जांच के लिए उसे रेड क्रास स्थित कोविड टेस्ट सेंटर में भेजा लेकिन मरीज की तकलीफ इतनी बढ़ गयी की अस्पताल के गेट पर ही तड़प कर उसकी मौत हो गयी। अब सवाल उठता है कि इसके मौत का जिम्मेवार कौन है। सीवान सदर अस्पताल की बिगड़ती व्यवस्था और डॉक्टरों की मनमानी की वजह से मरीज की मौत हो गई। जबकि पहले से मरीज के पास जो कोरोना रिपोर्ट थी वो निगेटिव थी लेकिन इसके बावजूद दोबारा कोरोना जांच कराए जाने की बात कही गयी।