ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / bihar / कोरोना के कारण वित्तीय दबाव में नीतीश सरकार, नियोजित शिक्षकों को होना पड़...

कोरोना के कारण वित्तीय दबाव में नीतीश सरकार, नियोजित शिक्षकों को होना पड़ सकता है निराश

27-Apr-2020 07:54 AM

PATNA : बिहार सरकार के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षक समान काम समान वेतन और समान सेवा शर्त लागू करने की मांग को लेकर 17 फरवरी से हड़ताल पर हैं। इस बीच कोरोना संकट के कारण नियोजित शिक्षकों के वेतन में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना पर संशय की स्थिति बन गयी है। शिक्षकों को अब 10 से 15 फीसदी वेतन वृद्धि से ही संतोष करना पड़ सकता है।


बिहार सरकार लगभग चार लाख नियोजित शिक्षकों के वेतन बढ़ोतरी की योजना बना रही थी। माना जा रहा था कि चुनावी साल में शिक्षा विभाग में नियोजित शिक्षकों के वेतन में 20 से 25 प्रतिशत बढ़ोतरी की जा सकती है। लेकिन, कोरोना के कारण चौतरफा आर्थिक संकट के बाद अब माना जा रहा है कि नियोजित शिक्षकों के वेतन में 10 से 15 प्रतिशत ही बढ़ोतरी होगी।


विधानमंडल के बीते बजट सत्र में सरकार ने नियोजित शिक्षकों के वेतन बढ़ाने की बात कही थी। शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने नियोजित शिक्षकों को भरोसा भी दिया था कि सेवा शर्त जल्द लागू की जाएगी। माना जा रहा है कि सामान्य होनेे पर जून-जुलाई तक वेतन बढ़ोतरी व सेवा शर्त लागू करने की सरकार घोषणा कर दे।


शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक पहले जो तैयारी थी, उसकी तुलना में वेतन में कम बढ़ोतरी होगी। हालांकि, आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति में सुधार होने पर अनुमानित बेहतर बढ़ोतरी हो सकती है। अभी राज्य में प्राथमिक से लेकर नियोजित शिक्षकों को सातवां वेतनमान मिलने के बाद 25 से 32 हजार रुपए प्रतिमाह मिलते हैं। 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर 29 से 37 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।