हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
12-Jul-2025 12:23 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है और इस बीच बिहार में सभी पार्टियां सक्रिय हो गई। दूसरी ओर बिहार में लगातार अपराध के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपेक्षाकृत नरम रुख अपनाया है।
दरअसल, बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार होश में थे, तब तक राज्य में कानून व्यवस्था बेहतर थी और शासन व्यवस्था भी संतुलित रूप से चल रही थी। लेकिन अब हालात काफी बिगड़ चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार की वर्तमान अराजक स्थिति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि वर्तमान में राज्य की बागडोर वास्तविक रूप से केंद्र सरकार के हाथ में है, और नीतीश कुमार केवल नाम मात्र के मुख्यमंत्री हैं।
कृष्ण अल्लावरु ने यह भी कहा कि भाजपा बिहार में 'पिछड़े बनाम अगड़े' की राजनीति कर राज्य को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के संरक्षण में ही राज्य में माफिया, सांप्रदायिकता और अराजकता को बढ़ावा मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड को लिंक करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस आदेश का पालन नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। कृष्ण अल्लावरु ने अंत में कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और बिहार की जनता के अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
रिपोर्ट- प्रेम राज