ब्रेकिंग न्यूज़

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की दूसरी झलक इस दिन होगी रिलीज, मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

Home / bihar / कोरोना काल में गरीबों को घर के लिए तुरंत मिलेगी राशि, मुख्यमंत्री नीतीश...

कोरोना काल में गरीबों को घर के लिए तुरंत मिलेगी राशि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया आदेश

22-May-2021 07:55 AM

PATNA : कोरोना काल में परेशानियों का सामना कर रहे गरीब परिवारों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों को बड़ा दिशा निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गरीबों को घर बनाने के लिए तुरंत पैसे दिए जाएं। घर बनाने के क्रम में लोगों को रोजगार मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। सीएम नीतीश ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, जीविका तथा सतत जीविकोपार्जन योजना की समीक्षा करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इन दोनों आवास योजनाओं के काम में और तेजी लाई जाए। इसके तहत जिनका भी घर बनना है उनका निर्माण जल्द से जल्द हो। 


नीतीश कुमार ने कहा कि जल जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत सार्वजनिक आहर, पईन, पोखर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के दौरान जो परिवार आश्रयहीन हो गये हैं, उन्हें भी जल्द आवास योजना, मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना का लाभ दिलाया जाए। सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत गरीब परिवारों या हाशिए के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए तेजी से काम हो। देशी शराब एवं ताड़ी के उत्पादन पर बिक्री में पारंपरिक तौर पर जुड़े परिवारों तक सरकार की योजना का फायदा पहुंचाया जाए। 


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिनका भी घर बनना है जरूर बने और कोई नहीं छूटे। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत घर बनाने के काम में और तेजी लाई जाए। जल-जीवन-हरियाली अभियान में अतिक्रमण मुक्ति से बेघर हुए लोगों को बसाने की जल्द व्यवस्था हो। सतत जीविकोपार्जन योजना । के तहत हाशिए के लोगों को मुख्य धारा में लाया जाए। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के अत्यंत निर्धन परिवारों, अन्य समुदाय के अत्यंत निर्धन बड़े परिवारों को सतत जीविकोपार्जन योजना का लाभ दिया जाए।