Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!
12-Jan-2025 02:45 PM
By First Bihar
CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री हर दिन एक जिले का दौरा कर वहां की विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान जहां भी सीएम जा रहे हैं उस जिले को कोई न कोई सौगात जरूर दे रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम नीतीश रविवार को मधुबनी पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को दी।
सीएम नीतीश कुमार सुबह के करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्गीपट्टी पहुंचे। उसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, अनुसूचित जाति दालान, हर घर नल जल योजना, पक्की नली गली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। इसके बाद उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गापट्टी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना, अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण योजना एवं मनरेगा योजना के तहत नव निर्मित पार्क योजना का निरीक्षण और उद्घाटन किया। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार 11 बजकर 25 मिनट पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गीपट्टी से दुर्गीपट्टी पंचायत भवन के निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन और डब्ल्यूपीयू का निरीक्षण। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार 11 बजकर 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर से सुक्की के लिए निकले।
खजौली प्रखंड के सुक्की में हेलीकॉप्टर से वे 12 बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुरानी कमला जीवछ नदी इंटर लिंकिंग हेतु प्रस्तावित योजना का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात सीएम नीतीश कुमार सुबह के 12 बजकर 25 मिनिट पर हेलीकॉप्टर से वे झंझारपुर प्रखंड के संग्राम स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान किए। संग्राम स्थित हेलीपैड संख्या 1 पर सीएम 12 बजकर 45 मिनट पर पहुंचे और उसके बाद उन्होंने सुगरवे स्थित रिवर फ्रंट सहित जिले के कई योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने एनएच 57 पर बिदेसर स्थान स्थित पश्चिमी कोशी नहर के अंतिम छोड़ का 1.25 बजे पर निरीक्षण करके निकले। जिसके बाद सीएम अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट पहुंचे और खाना खाने के बाद जिले के आला अधिकारियों और नेताओं के साथ दोपहर के 2:30 बजे समीक्षा बैठक की।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम केंद्र में थे तो हमने ही जीविका बनाया। उसके बाद केंद्र के लोगों ने इसे देखकर आर जीविका बनाया। जीविका बनने से जीविका दीदी का रहना सहन और सम्मान बाद गया हुआ। हम जहां कहीं भी जाते हैं वहां जीविका के स्टॉल पर जरूर जाते हैं। जिससे कि उनको क्या नया दे सके ये जान पाएं।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री 11 जनवरी से मिथिला के यात्रा पर हैं। आज रविवार को वे मधुबनी में हैं यहां ये मिथिला की संस्कृति, खान पान, इन्वेस्टमेंट, पश्चिमी और पूर्वी कोशी नहर को देखेंगे। साथ ही उनके आने से यहां का बहुत सा स्थानीय काम स्पीडअप हो जाएगा और यहां के नए स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री जी ऑन स्पॉट उसपर निर्णय लेते हैं।
रिपोर्ट- कुमार गौरव