पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये
30-May-2020 08:42 PM
PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव समेत तमाम विभाग के प्रमुख सचिवों के साथ हाईलेवल मीटिंग की है। मीटिंग में एक बार फिर सीएम ने बिहार में कोरोना जांच ( टेस्टिंग) में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। साथ ही साथ सीएम ने बिहार आ रहे प्रवासियों की स्किल मैपिंग कर रोजगार देने का निर्देश भी दिया।
सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाहर से आने वाले प्रवासियों के स्किल के मुताबिक रोजगार की समुचित व्यवस्था में तेजी लायी जाए। वहीं उन्होनें टेस्टिंग कैपिसिटी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि बड़ी संख्या में बाहर से आए बिहार के लोगों में संक्रमण की क्या स्थिति है इसे जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करनी होगी। उन्होनें अधिकारियों को एक रणनीति तैयार कर इसे युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया।
सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर से क्वारेंटाइन पीरियड पूरा करने वाले प्रवासी मजदूरों को विस्तृत स्क्रीनिंग हो। होम क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों की भी निय़मित निगरानी जरूरी है।सीएम ने कहा कि कोरोना सुरक्षा में लगे फ्रंटलाइन वर्कर्स की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए पीपीई किट की कोई कमी न हो। उन्होनें कहा जिसे संक्रमण की थोड़ी भी आशंका हो वे तुरंत अपनी जांच कराएं।