ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / सीएम नीतीश की पहल पर बिहारी का शव देने को राजी हुआ सिक्किम,...

सीएम नीतीश की पहल पर बिहारी का शव देने को राजी हुआ सिक्किम, मुख्यमंत्री तमांग को लिखा था पत्र

27-May-2021 08:45 AM

PATNA : कोरोना महामारी के इस दौर में जो लोग बाहर रहकर काम कर रहे हैं, वे अब लॉकडाउन की वजह से वापस अपने घर लौट रहे हैं. वहीं, कई ऐसे भी लोग हैं जो किसी वजह से घर नहीं लौट पा रहे और कई ऐसे भी लोग हैं जिनकी बाहर ही मौत हो जा रही है. ऐसे में उनके परिवार को उनके शवों के अंतिम संस्कार के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. ऐसा ही एक मामला बिहार के किशनगंज से सामने आया है जिसमें खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहल की है और बाहर से मृतक के शव वापस उसके पैतृक गांव भेजने की अपील की है ताकि पूरे रीति रिवाज़ के साथ अंतिम संस्कार हो सके. 


दरअसल, किशनगंज के पोठिया प्रखंड के दुबानोची गांव निवासी नुरुल हुदा की सिक्किम में कोरोना से मौत हो गई थी. परिजनों ने जब मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी तो प्रशासन द्वारा गैंगटोक जिला प्रशासन से 24 मई को ही इसके लिए आग्रह किया गया था पर उनके आग्रह को स्वीकार नहीं किया गया. मामला जब मुख्यमंत्री नीतीश तक पहुंचा तो उन्होंने खुद सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को पत्र लिखा और उनसे फोन पर बात भी की थी. उन्होंने सीएम तमांग से खुद मामले में खुद हस्तक्षेप करने की अपील की थी. 


सीएम नीतीश के अलावा बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने भी सिक्किम के समकक्ष अधिकारियों से इस संबंध में बात की थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर सिक्किम सरकार नुरुल हुदा का शव सौंपने को राजी हो गई है. इसके बाद शव लाने के लिए वहां एंबुलेंस भेजा गया. अब शव बिहार लाकर परिवार को सौंपा जाएगा ताकि वे अपने परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार कर सके.