ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / चिराग की मां को घर से निकाला, दरवाजे में जड़ दिया ताला, क्या...

चिराग की मां को घर से निकाला, दरवाजे में जड़ दिया ताला, क्या है मामला जानिए?

राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस और अपने बड़े देवर दिवंगत रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। दोनों के व्यवहार से राजकुमारी देवी काफी आहत है। उन्हें पूरा भरोसा है कि उनका बेटा चिराग अपनी बीमार बड़ी मां का साथ जरूर देंगे।

31-Mar-2025 05:50 PM

By First Bihar

KHAGARIA: पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत रामविलास पासवान के घर में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। यह विवाद संपत्ति के बंटवारे को लेकर है। रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी अब संपत्ति का बंटवारा चाहती है क्योंकि उन्हें घर से निकाल दिया गया है। उनके घर के कमरों में ताला जड़ दिया गया है। 


बताया जाता है कि खगड़िया जिले के शहबन्नी गांव स्थित राजकुमारी देवी की प्रोपर्टी पर उनके परिजनों ने अपना मालिकाना हक जताते हुए उनके कमरों में ताला जड़ दिया है। चिराग की बड़ी मां बीमार हैं, उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को बुलाकर बंटवारा किया जाए। पशुपति पारस तीन भाई है तो तीनों को हिस्सा मिलना चाहिए। पांच साल पहले खेत भी ले लिया। 


पशुपति पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर राजकुमारी देवी ने घर छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि पशुपति पारस के परिजनों ने मालिकाना हक जताते हुए शहरबन्नी आवास के कुछ कमरों में ताला जड़ दिया है। जिससे राजकुमारी देवी आहत है। वही ग्रामीणों का कहना है कि हम तो आते जाते रहते हैं। चिराग पासवान की मां बीमार है। 


हम उन्हें देखने आए थे। उन्हें ऑक्सीजन लगा हुआ था। बात करने पर पता चला कि रात में घर में ताला लगा दिया गया था। राजकुमारी देवी मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई हैं। यह पारिवारिक मामला है आपस में बैठकर समाधान निकाल लेना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि रामविलास पासवान जी सबके लिए आदर्श हैं। रामविलास पासवान जी हजारों लोगों को रोजी रोजगार दिए थे। आज उन्हीं की धर्मपत्नी अगर घर से बेघर होती है तो यह कष्टदायी है।


बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान ने दो शादियां की थी। 14 साल की उम्र में उन्होंने पहली शादी 1960 में राजकुमारी देवी से की थी। 1983 में राजकुमारी देवी से तलाक लेने के बाद रामविलास ने रीना शर्मा से दूसरी शादी की थी। चिराग पासवान रीना शर्मा के बेटे हैं। बड़ी मां से मिलने के लिए चिराग अक्सर शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक गांव आते रहते हैं। सौतेली मां को चिराग अपनी मां कहते हैं। दोनों के बीच आत्मीय संबंध हैं। चिराग की बड़ी मां के कमरे में ताला लगा दिया गया है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने बेटे चिराग पासवान को घर आने को कहा है। राजकुमारी देवी ने कहा कि चिराग घर आए और संपत्ति का बंटवारा जल्दी कराये, नहीं तो हम मर जाएंगे।