Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!
24-Sep-2022 01:21 PM
CHHAPRA: खबर छपरा की है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घटना पानापुर थाना क्षेत्र की है। यहां तेज़ रफ़्तार से आ रही एक पिकअप ने चार लोगों को रौंद दिया। इसमें दो की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हैं। एक साथ दो लोगों की मौत की खबर सुनकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट उठा है।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए लोगों को छपरा सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद उन्होंने मृतकके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
मृतकों में बेलौर गांव के रहने वाले 81 साल के तसरूद्दीन मियां और समरुद्दीन मिया की 47 साल की पत्नी नासबुन बीबी बताई जा रही है। वहीं, घायलों की पहचान उसी गांव के मोहम्मद हुसैन और रेशमा खातून के रूप में की गई है। उन्हें पीएचसी पानापुर में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर्स ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।