ब्रेकिंग न्यूज़

युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा

Home / bihar / प्याज के 'आंसू' रो रहे बिहार के लोग, छपरा में 6 रुपये प्रति...

प्याज के 'आंसू' रो रहे बिहार के लोग, छपरा में 6 रुपये प्रति पीस बिक रहा प्याज

11-Dec-2019 09:18 AM

CHHAPRA: बिहार समेत पूरे देश में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को रूला दिया है. 100 रुपये किलो तक बिक रहे प्याज ने लोगों की रसोई का जायका बिगाड़ कर रख दिया है. प्याज की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों से आम लोग बेहाल हैं, वहीं सरकार की ओर से प्याज की कीमतों को कम करने की कोई पहल नहीं की जा रही है. प्याज की कीमतो में उछाल का साइडइफेक्ट ऐसा है कि अब पीस पर प्याज बेची जा रही है.


छपरा की मंडियों में प्याज 100 से 120 रुपये किलो की दर से बिक रहा है. प्याज की बढ़ती कीमतों का साइड इफेक्ट ये है कि बाजार में अब पीस पर प्याज बेची जा रही है. कई दुकानों में प्याज को ग्राम के हिसाब से तौल कर बेचा जा रहा है तो वहीं कुछ दुकानदार 6 रुपये से 8 रुपये पीस एक-एक प्याज बेच रहे हैं तो कुछ दुकनदार 10 रुपये में 100 ग्राम प्याज दे रहे हैं. 


बड़ा-छोटा जैसा प्याज है, दुकानदार उसी हिसाब से 6 से 8 रुपये प्रति पीस प्याज का रेट लगा रहे हैं. ग्राहकों की सहूलियत के लिए दुकानदारों ने पहले से ही 100 से 500 ग्राम तक वजन कर प्याज को पैक कर दिया है. साथ ही दुकानदारों ने प्याज को दुकान पर लटका दिया है. लोग अपनी जेब देखकर प्याज की खरीदारी कर रहे हैं.