Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
11-Apr-2020 12:02 PM
PATNA : बिहार में चमकी से बच्चों की मौत की सिलसिला इस साल भी शुरू हो गया है। मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में कई मामले सामने आए हैं। बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था आईसीयू में मरणासन्न अवस्था में है।
तेजस्वी ने ट्वीटर अकाउंट पर अपने बच्चे की मौत पर बिलखती मां का वीडियो शेयर करते हुए सरकार के खिलाफ तल्ख टिप्पणी की है। तेजस्वी ने लिखा है कि मुज़फ़्फ़रपुर कांड के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश सरकार को यूँ ही अमानवीय,असंवेदनशील और बेशर्म नहीं कहा था। चमकी बुखार से विगत वर्ष सैंकड़ों बच्चे मरे थे।इस वर्ष भी चमकी से मौतों की शुरुआत हो चुकी है।बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था ICU में मरणासन्न है।स्वास्थ्य मंत्री नहीं के बराबर है।
मुज़फ़्फ़रपुर कांड के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश सरकार को यूँ ही अमानवीय,असंवेदनशील और बेशर्म नहीं कहा था। चमकी बुखार से विगत वर्ष सैंकड़ों बच्चे मरे थे।इस वर्ष भी चमकी से मौतों की शुरुआत हो चुकी है।बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था ICU में मरणासन्न है।स्वास्थ्य मंत्री नहीं के बराबर है https://t.co/EMKKPCchHl
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 11, 2020
जिस वीडियो को तेजस्वी यादव ने शेयर किया है वो जहानाबाद का बताया जा रहा है कि । वीडियो में हाथों में 3 साल के बच्चे की लाश लेकर बदहवास भागती दिखती रही है। जहां एम्बुलेंस न मिलने की वजह से मासूम की जान चली गई। बच्चे को पहले अरवल से जहानाबाद रेफर किया, फिर जहानाबाद से पटना रेफर किया जिसमें उसकी जान चली गयी।मरने के बाद शव ले जाने के लिए भी एम्बुलेंस नहीं मिली।
बता दें कि बिहार में चमकी के मामले आने शुरु हो गये हैं। देश अभी कोरोना वायरस, बर्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू जैसी वायरस जनित बीमारियों से ही लड़ रहा है इसी बीच बिहार में एक और भयावह बीमारी ने अपनी दस्तक दे दी है। पिछले साल 150 से ज्यादा बच्चों की जान लेने वाला AES यानी चमकी बुखार फिर वापस आ गया है। मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में पिछले दिनों चमकी पीड़ित कई बच्चों को भर्ती किया गया था।