GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी
13-Feb-2026 02:35 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: पटना के बाद पूर्णिया कोर्ट और अब बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और पूरे परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया।
पुलिस अब कोर्ट परिसर की गहन जांच कर रही है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पूर्णिया सिविल कोर्ट को भी धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस का डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गया।
उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, पूर्णिया सिविल कोर्ट के गेट पर सभी का मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। अधिवक्ता संघ में भी गेट पर सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई और जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया। इन घटनाओं के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि पिछले कुछ समय से पटना सिविल कोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल रही थी। लगातार मिल रहीं धमकी के कारण पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और राज्य के सभी अदालतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई और और विशेष सतर्कता बरती जा रही है।