नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
25-Apr-2021 09:24 AM
BUXAR: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण से कई लोगों की मौते भी हो रही है। बक्सर जिला कोविड जिला कोविड केयर सेंटर में भी एक महिला की मौत कोरोना से हो गयी। मृतका बक्सर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जरिगावा गांव निवासी लक्ष्मण चौबे की पत्नी थी। लक्ष्मण चौबे सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें जिला कोविड केयर सेंटर भेजा था। जहां कुछ की मिनटों बाद उनकी मौत हो गयी। महिला की मौत के बात परिजनों ने हंगामा मचाया और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हाथापाई की।
इस मामले में सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर जो महिला के पति हैं उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कारण वह अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाया। साथ ही महिला के ससुर को भी गिरफ्तार किया गया। जिला प्रशासन ने जैसे तैसे महिला का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान जिला प्रशासन का अमानवीय चेहरा सामने आया जहां अंतिम संस्कार के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिला के शव को जमीन पर घसीटते हुए ले जाया गया। तीन लोग लावारिस लाश की तरह जमीन से घसीटते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते दिखे। महिला की मौत के बाद उसके पति और ससुर को मारपीट करने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। वही जब इस संबंध में एसडीएम के.के.उपाध्याय को जानकारी दी गयी तब उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी कि कौन लोग लाश को घसीटते ला रहे थे।