अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है?
28-Oct-2022 09:12 AM
DESK : भारतवंशी ऋषि सुनक को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनाए जाने से जहां देशभर में उत्साह मनाया गया तो वहीं, अब ब्रिटेन से बिहार के लिए भी एक खुशखबरी आई है। बिहार के सिवान जिले के युवक ने ऐसा कमाल कर दिया है जिससे बिहार का नाम देश-विदेश में छा गया है। जीरादेई प्रखण्ड के जमापुर गांव के रहने वाले प्रज्ज्वल पाण्डेय को ऋषि सुनक की कोर कमेटी में जगह मिली है।
जब ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद से उम्मीदवार थे, तभी प्रज्ज्वल को उनकी पार्टी ने मुख्य अभियान टीम में शामिल किया था। आपको बता दें, प्रज्ज्वल झारखंड के सिंदरी में रहते हैं, लेकिन सिवान के जीरादेई प्रखण्ड के जमापुर में उनका जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम राजेश पाण्डेय है, जिनकी गांव में अच्छी खासी पकड़ है। प्रज्जवल जब 16 साल के थे तभी उन्होंने ब्रिटेन के कंजरवेटिव पार्टी की सदस्य्ता ली थी। इससे पहले वह 2019 में ही UK यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य चुने गए थे।
प्रज्ज्वल पाण्डेय को जानने वालों ने बताया है कि वह बचपन से ही मेहनती छात्र थे। इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी जब भी वह भारत या कभी कभार अपने गांव आते हैं, तो पहले की तरह लोगों से मुलाक़ात और बातचीत करते हैं। प्रज्ज्वल की इस उपलब्धि ने एक बार फिर बिहार का नाम रोशन कर दिया है।