ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / bihar / BPSC पेपर लीक मामला : आयोग ने जांच के लिए कमिटी बनाई

BPSC पेपर लीक मामला : आयोग ने जांच के लिए कमिटी बनाई

29-Dec-2020 09:46 AM

PATNA : रविवार को आयोजित हुई बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों की जांच होगी. आयोग में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है. 66वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के दौरान औरंगाबाद जिले के एक के एग्जामिनेशन सेंटर पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया था. परीक्षार्थियों का आरोप था कि क्वेश्चन पेपर लीक किया गया. एग्जामिनेशन सेंटर में  उसकी सील पहले से खुली हुई थी.


औरंगाबाद में प्रश्न पत्र लीक होने के कारण हुए बवाल और हंगामे को देखते हुए आयोग ने अब अपने दो वरीय अधिकारियों को इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा दिया है. फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के तौर पर यह दोनों अधिकारी एग्जामिनेशन सेंटर जाकर और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ कर अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगे और इसी के आधार पर परीक्षा के संबंध में आगे कोई निर्णय लिया जाएगा.


प्रश्न पत्र लीक होने की खबरों को औरंगाबाद के डीएम और जिला परीक्षा संयोजक ने खारिज किया था. उनकी तरफ से बीपीएससी को भी अपनी रिपोर्ट भेज दी गई है. रविवार को औरंगाबाद में जैसे ही यह खबर सामने आई कि प्रश्न पत्र लिक है तो सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी खबरें वायरल होने लगी. हालांकि आयोग ने अब तक इन आरोपों को सही नहीं माना है और अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है.