BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल
14-Jul-2025 02:59 PM
By First Bihar
BPSC Free Coaching: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने 71वीं बिहार लोक सेवा आयोग संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई) के छात्रों के लिए मुफ्त गैर-आवासीय ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की है। यह कोचिंग मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना की देखरेख में हज भवन, पटना और अररिया के दो केंद्रों प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय, अररिया और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फारबिसगंज में संचालित होगी। आवेदन की अंतिम तिथि भी अब 12 जुलाई से बढ़ाकर 19 जुलाई तक कर दी गई है।
इसका लाभ लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, अररिया में 19 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म उक्त कार्यालय में उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को होगी और परिणाम 18 जुलाई को घोषित होगा। नामांकन 20 और 21 जुलाई को होगा। कोचिंग का सिलेबस BPSC प्रारंभिक परीक्षा के समान ही होगा।जिसमें सामान्य अध्ययन और योग्यता शामिल हैं।
विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो पहले UPSC, BPSC, अन्य राज्यों के लोक सेवा आयोग या बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा या साक्षात्कार में सफल हो चुके हैं। अररिया के अलावा समस्तीपुर, मोतिहारी, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में भी इस योजना के तहत कोचिंग केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसका लाभ पूरे बिहार के अल्पसंख्यक छात्र उठा सकते हैं।
अररिया के छात्रों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, अररिया से संपर्क किया जा सकता है। यह कोचिंग न केवल मुफ्त है बल्कि छात्रों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान करेगी। इससे उनकी BPSC की तैयारी और भी मजबूत होगी और इसके लिए उनकी या उनके परिजनों की जेब पर कोई असर भी नहीं पड़ेगा।