ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / bihar / बाढ़ प्रभावित भोजपुर में राम बाबू सिंह का दौरा, राहत और पुनर्वास की...

बाढ़ प्रभावित भोजपुर में राम बाबू सिंह का दौरा, राहत और पुनर्वास की माँग की

बाढ़ग्रस्त भोजपुर के गांवों का दौरा कर राजद नेता राम बाबू सिंह ने सरकार से राहत की माँग की। प्रशासन से सुरक्षित विस्थापन, भोजन, दवा और चारे की व्यवस्था की भी अपील की।।

04-Aug-2025 06:30 PM

By First Bihar

BHOJPUR: गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है और इससे बड़हरा पंचायत के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। बड़हरा गांव, एकावना, केशोपुर, नेकनाम टोला, नथमलपुर, सबलपुर, ज्ञानपुर, ज्ञानपुर सेमरिया, मरहा, छीने गांव, ग़ाज़ियापुर, ध्रुव टोला, फरहदा, सरैया, मिल्की, परशुरामपुर, नरागदा, पिपरपाती, केवटीया, सलेमपुर, धोबहा, करजा, लौहर जैसे दर्जनों गांवों में पानी फिर से भरने लगा है।


इन क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को गंभीर होता देख राजद के युवा नेता राम बाबू सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याओं को नजदीक से देखा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर सुरक्षित रूप से शिफ्ट किया जाए और उनके लिए समुचित भोजन, दवाई, त्रिपाल, पीने के पानी और आश्रय की व्यवस्था की जाए।


साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि मवेशियों के लिए चारा व देखभाल की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से शुरू की जाए। राम बाबू सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि राजद उनके साथ खड़ा है और वे अपने स्तर से हरसंभव मदद के प्रयास कर रहे हैं ताकि कोई भी पीड़ित परिवार असहाय महसूस न करे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा और राजद कार्यकर्ता हर गांव तक मदद पहुँचाने के लिए तैयार हैं।