सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
28-Jan-2026 05:19 PM
By First Bihar
Bihar Land News: बोधगया के कन्वेंशन सेंटर में आज बुधवार को आयोजित जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री व बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान उपमुखयमंत्री ने आम लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं को सुना। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब दर्शक दीर्घा में बैठा एक बुजुर्ग अचानक खड़ा हो गये और हंगामा करने लगे।
कहने लगे की बादल फाड़ देंगे, बूढे हो गये तो क्या हुआ। दरअसल बुजुर्ग का यह कहना था कि बिना पैसे दिये जमीन संबंधी काम नहीं होता है। बिना पॉकेट गर्म किये कर्मचारी और अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते हैं। बुजुर्ग की बातें सुनकर वहां मौजूद लोग ताली बजाने लगे। बुजुर्ग के आवेश में आने के बाद वहां मौजूद कर्मियों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।
यह सब वहां मंच पर खड़े मंत्री विजय सिन्हा देख रहे थे। वो कहने लगे की क्रांतिकारी व्यक्ति हैं इसलिए आवेश में हैं। उनको समझाईए नहीं..उनकी आवाज निकल रही है..विजय सिन्हा ने आगे कहा कि दिल का दर्द निकलना चाहिए..जब दिल का दर्द निकलता है तभी बीमारी का पता चलता है। जब तक लोगों की आवाज दिल से नहीं निकलेगी तब तक सुधार संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को सामने आना जरूरी है क्यों कि उसे से व्यवस्था में बदलाव आता है।