सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
26-Dec-2024 07:15 AM
By First Bihar
Bihar Weather: बिहार में मौसम गुरुवार शाम से बदलने की संभावना है। इसकी वजह यह है कि मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। लिहाजा इस बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर जिलों में 27 दिसंबर से बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ने की संभावना है।
दरअसल, बिहार में मौसम गुरुवार शाम से बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए 27 दिसंबर से बारिश का अलर्ट जारी किया है।इसके बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29 दिसंबर के बीच बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जैसे जिलों में बारिश होने की संभावना है।
वहीं, अगले पांच दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल के साथ मौसम सूखा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से 29 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके तहत मुजफ्फरपुर के साथ सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है, जो 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इधर, गुरुवार सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।राज्य में पिछले 24 घंटों में दर्ज अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस बांका जिला के अमरपुर प्रखंड में दर्ज किया गया है। वहीं पिछले 24 घंटों में दर्ज न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय जिला के नावकोठी प्रखंड में दर्ज किया गया है।