ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / Effect Of Fog On Flight And Train: बिहार में कोहरे का असर, पटना...

Effect Of Fog On Flight And Train: बिहार में कोहरे का असर, पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित; कई ट्रेनें भी लेट

बिहार में कोहरे के कारण ट्रेन और विमानों की रफ्तार थमती दिख रही है। पटना जंक्शन पर कई ट्रेनें लेट पहुंच रही हैं तो एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन पर भी कोहरे का खासा असर पड़ा है.

04-Jan-2025 01:00 PM

By First Bihar

Effect Of Fog On Flight And Train: बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड बीच कोहरे का खासा असर विमान और ट्रेनों के परिचालन पर देखने को मिल रहा है। घने कुहासे के कारण जहां ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हैं वहीं पटना एयरपोर्ट पर विमान का परिचालन भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।


विजिविलिटी कम रहने के कारण पटना एयरपोर्ट पर सुबह आने वाली विमान काफी विलंब से पटना पहुंच रही हैं। दिल्ली मुंबई हैदराबाद बेंगलुरु जैसे जगह से फ्लाइट एक से 2 घंटे की देरी से पटना पहुंचने की संभावना है। वहीं देर शाम में जो विमान आती हैं वह भी काफी देरी से पटना पहुंच रही हैं। दिल्ली से पटना आने वाली इंडिगो के विमान को रद्द किया गया है।


पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान निर्धारित समय से काफी विलंब से लैंड कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि दोपहर बाद ही पटना एयरपोर्ट से विमानों का सुचारू रूप से परिचालन शुरू हो सकेगा। विजिबिलिटी कम होने के कारण ही पटना एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले विमानों का परिचालन समय से नहीं हो पा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


उधर, पटना आने वाले दर्जनों ट्रेनों के विलंब से पहुंचने की संभावना है। खराब मौसम के कारण पटना जंक्शन पर आने वाली कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। रेल प्रशासन द्वारा लगातार ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है ताकि यात्रियों को ट्रेनो की पल-पल की अपडेट मिल सके। बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से राज्य के आधे से अधिक जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि अन्य जिलों में कोहरा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।