ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / Bihar Weather News: बिहार के मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए.....

Bihar Weather News: बिहार के मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए.. अपने जिले का हाल

Bihar Weather News: बिहार के मौसम में अचानक बदलाव होने लगा है। बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही लोगों को दिन के वक्त गर्म का एहसास होने लगा है।

04-Feb-2025 07:00 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Weather News: बसंत ऋतु के दस्तक के साथ ही बिहार का मौसम बदलने लगा है। तापमान बढ़ने से ठंड में कमी आई है और लोगों को ठिठुरन से राहत मिली है। राज्य के करीब सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है हालांकि कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कुहासा और ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है।


तापमान बढ़ने से दिन के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब शीतलहर की कोई संभावना नहीं है। फरवरी का महीना शुरू होने के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने फरवरी में तेजी से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। फिलहाल इस महीने में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम सामान्य रहने की संभावना है।


बिहार के मौसम में अगले चार दिन तक कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। तीन से चार दिन में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने के आसार हैं। फिलहाल तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। आगामी 8 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव की तस्वीर साफ हो जाएगी।


सोमवार को लोगों को अचानक बसंत के आने का अहसास होने लगा। सुबह से धूप खिल गई और शाम होते-होते पारा नीचे गिरने लगा। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस ऊपर 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से 104 डिग्री कम होकर 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के बीच विशेषज्ञ लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहने की सलाह दे रहे हैं।