सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
03-Jan-2025 07:18 AM
By First Bihar
Bihar Weather Report : बिहार में ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं ने यहां कपकपी बढ़ा दी है। शुक्रवार की सुबह भी लोगों को ठंड का एहसास हुआ। कई जिलों में कोहरा भी नजर आया। हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस महीने अलग-अलग शहरों में 8 से 10 दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से प्रदेश में हवा का रुख बदलेगा। अभी पछुआ प्रभावी है लेकिन शुक्रवार से पुरवा हवा का प्रसार बढ़ेगा। इससे ठंड में कमी आएगी। न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री ऊपर चढ़ेगा। वैसे आज एक दो जगहों पर शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी हुआ है। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरा। दस से 12 किमी की रफ्तार से चली ठंडी पछुवा हवा के लगातार प्रवाह से राज्य के 22 शहरों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है।
मौसम विबाग के अनुसार अगले 2 दिनों में पटना, वैशाली, गया, जहानाबाद, नालंदा, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, खगड़िया,शेखपुरा, बेगुसराय और लखीसराय जिलों के कुछ हिस्सों में तापमान का पारा और लुढ़केगा। जबकि मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सहरसा जिलों के कुछ क्षेत्रों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा।
इधर, ठंड और कोहरे का असर दिनचर्या से लेकर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। इससे पटना की ट्रेनें और हवाई सेवाएं बेपटरी होने लगी हैं। ठंड और कोहरे की वजह से पटना की ट्रेनों और विमानों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। गुरुवार को कुल 13 ट्रेनों की लेटलतीफी आधे घंटे से साढ़े पांच घंटे तक रही। वहीं सुबह में पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमान पौने तीन घंटे तक देरी से उतरे। स्पाइस जेट का बेंगलुरु-पटना विमान दो घंटे 43 मिनट की देरी से आया।