ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / bihar / Bihar weather update: बिहार में मौसम का बदला मिजाज... 8 जिलों में तूफान-बारिश...

Bihar weather update: बिहार में मौसम का बदला मिजाज... 8 जिलों में तूफान-बारिश का कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar weather update: बिहार का मौसम फिर बिगड़ गया है। IMD ने 8 जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जानिए किन इलाकों में खतरे की चेतावनी है और कितना गिरा तापमान।

05-May-2025 09:07 AM

By First Bihar

Bihar weather update: बिहार में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। एक ओर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और उमस लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में बादलों की गर्जना और बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आगामी 7 मई तक राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है। बिहार के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार, इन जिलों में 50-80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही वज्रपात और मेघगर्जन की भी आशंका जताई गई है।


पुरवा के प्रभाव से बढ़ी उमस

राज्य में पुरवा (पूर्वी हवाओं) के प्रभाव के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। रविवार को पटना सहित राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन उमस ने राहत नहीं दी।


पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र में चक्रवात का असर 

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और उसके आसपास के उत्तरी हिस्सों में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बिहार के करीब 30 जिलों में तेज हवाएं, मेघगर्जन और कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।


पिछले 24 घंटे में कहां-कहां हुई बारिश

राज्य के कई जिलों में रविवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई। रामनगर (पश्चिम चंपारण) में सर्वाधिक 65.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुछ अन्य प्रमुख स्थानों पर रविवार को वर्षा का रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:

चनपटिया (पश्चिम चंपारण): 34.2 मिमी

बरारी (कटिहार): 31.2 मिमी

बगहा (पश्चिम चंपारण): 27.0 मिमी

इमामगंज (गया): 15.4 मिमी

मोहनपुर (समस्तीपुर): 12.0 मिमी

कुरसेला (कटिहार): 12.2 मिमी

डुमरिया (गया): 8.2 मिमी

पटोरी (समस्तीपुर): 6.8 मिमी

मानपुर (गया): 6.2 मिमी

औरंगाबाद: 6.0 मिमी

रफीगंज (औरंगाबाद): 3.6 मिमी

शेखपुरा: 3.0 मिमी

दाउदनगर (औरंगाबाद): 2.4 

मिमीडोभी (गया): 2.4 मिमी

भवानीपुर (पूर्णिया): 2.0 मिमी

तापमान का हाल

रविवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। डेहरी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अन्य प्रमुख शहरों का तापमान:

गया: अधिकतम 36.2° | न्यूनतम 21.5°

भागलपुर: अधिकतम 35.0° | न्यूनतम 24.8°

मुजफ्फरपुर: अधिकतम 33.2° | न्यूनतम 26.2°


क्या रहेगा आगे का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 7 मई तक राज्य के उत्तरी और दक्षिणी भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। फिलहाल गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद कम है।