सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
10-Dec-2024 06:34 AM
By First Bihar
Bihar Weather Alert: बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके कारण आने वाले कुछ दिनों में कनकनी और कुहासा और भी बढ़ जाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बिहार में 10 से 15 दिसंबर के बीच कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है। पछुआ हवा चलने से कनकनी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान लुढक कर 06℃ से 08℃ के बीच पहुंच सकता है। इस दौरान सुबह और शाम में कुहासा छाया रहेगा।
मौसम विभाग की माने तो इस हफ्ते बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से बिहार में मौसम बदला है। तेज पछुआ हवाओं की वजह से बिहार में ठंड बढ़ रही है। 10 से 15 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। कई जिलों में तापमान 12-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।मंगलवार 10 दिसंबर को पटना का अधिकत्तम तापमान 25℃ और न्यूनतम तापमान 15℃ रहने की संभावना है।
वहीं 11 दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 12 दिसंबर को भी 24 और 13 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान रहेगा। 13 दिसंबर को अधिकत्तम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वही राज्य के अन्य जिलों में भी शीतलहर के कारण ठंड बढ़ेगी और कोहरा छाया रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ने वाला है।