सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
11-Apr-2025 03:24 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather Thunderstorm: बिहार में 10 अप्रैल को आई आंधी और बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से 61 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक लोगों की मौत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में हुई है। सरकार ने 24 घंटे के भीतर मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि 10.04.2025 को राज्य के विभिन्न भागों में चली तेज आंधी एवं भारी वर्षापात के कारण कई स्थानों पर मकान एवं पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। मकान एवं पेड़ों के नीचे दबकर कुछ स्थानों पर लोगों के मरने की सूचना भी प्राप्त हुई है। साथ ही, राज्य के विभिन्न जिलों में वज्रपात से भी कुछ लोगों की मृत्यु हुई है।
जिलों से प्राप्त सूचना के अनुसार आंधी-तूफान, वर्षापात एवं वज्रपात के कारण राज्य में कुल 61 लोगों की मृत्यु हुई है। मृतकों के निकटतम परिजनों को 24 घंटे के अन्दर 4.00 लाख रुपया प्रति मृतक की दर से अनुग्रह अनुदान का भुगतान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित जिला पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है।
जिलावार मृतकों की संख्या की बात करें तो, नालंदा- 23, भोजपुर- 06, गया- 04, पटना- 04, शेखपुरा- 04, जहानाबाद- 02, गोपालगंज- 01, मुजफ्फरपुर- 01, अरवल- 01, दरभंगा- 01, बेगूसराय- 01, सहरसा- 01, कटिहार- 01, सीवान- 04, जमुई- 03, लखीसराय- 01, मुंगेर- 01, नवादा- 01, भागलपुर- 01 की मौत हुई है। मृतकों में आंधी के दौरान 39 और वज्रपात की चपेट में आने से 22 लोग शामिल हैं।