BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी
16-Apr-2021 06:13 PM
PATNA : बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों यानि विधानसभा औऱ विधान परिषद पर कोरोना का जबरदस्त अटैक हुआ है. बिहार विधान परिषद में दो कर्मचारियों की मौत होने के बाद परिषद को पहले से ही बंद कर दिया गया है. अब विधानसभा में 44 कर्मचारियों-अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद उसे भी 25 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है.
विधानसभा बना कोरोना का बफर जोन
बिहार विधानसभा से मिल रही जानकारी के मुताबिक वहां आज फिर से 20 कर्मचारी औऱ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इससे पहले 24 कर्मचारी-अधिकारी कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं. 44 कर्मचारियों-अधिकारियों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद विधानसभा को 25 अप्रैल तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.
गौरतलब है कि इससे पहले बिहार विधान परिषद में दो कर्मचारियों की मौत कोरोना संक्रमित होने के कारण हो गयी थी. बिहार विधान परिषद में कोरोना के विस्फोट के कारण परिषद को पहले ही बंद किया जा चुका है. अब विधानसभा को भी बंद कर दिया गया है.
कई आलाधिकारी भी कोरोना संक्रमित
इस बीच कोरोना से कई आलाधिकारी भी संक्रमित हो रहे हैं. बिहार सरकार के दो और बड़े अफसरों के कोरोना संक्रमित होने की खबर आ रही है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गयी है. उधर नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली है. भागलपुर में मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ असीम कुमार दास भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं.
मिथिला विश्वविद्यालय भी बंद
उधर दरभंगा के ललित नारायण मिश्रा विश्वविद्यालय को भी बंद कर दिया गया है. पिछले दो दिनों में यूनिवर्सिटी के पांच कर्मचारियों को पॉजिटिव पाया गया है. इसके बाद यूनिवर्सिटी के सभी दफ्तरों को 25 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि सिर्फ आपात सेवा से जुड़े कर्मचारी ही कार्यालय आयेंगे.
गौरतलब है कि सूबे में पिछले 41 घंटे में 40 लोगों की जान चली गई है. वहीं गुरूवार को एक दिन में 6,133 नए मामले आए हैं.