बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट
04-Feb-2026 12:01 PM
By RAMESH SHANKAR
Bihar News: बिहार के समस्तीपुर के रोसड़ा मुख्य सड़क पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जितवारपुर हसनपुर के पास एक ट्रक ने आगे-आगे चल रही एक कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ने कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसे देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते है। प्रत्यक्षदर्शियों के मोताबिक ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाया और कार लगभग 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। आखिरकार सड़क किनारे खड़ी एक अन्य ट्रक से टकराने के बाद यह ट्रक रुका। जिससे कार में सवार लोगों की जान बच सकी।
हादसे के वक्त कार में चालक समेत तीन लोग मौजूद थे, जो किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक का पीछा कर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इधर, सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि रात के समय सड़क किनारे कई भारी वाहन खड़े थे, जिससे मार्ग संकरा हो गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए कार को टक्कर मार दी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, करीब 200 मीटर तक घिसटती रही कार। समस्तीपुर के रोसड़ा मुख्य सड़क पर देर रात हुई घटना।#Samastipur #BiharNews #RoadAccident #BreakingNews pic.twitter.com/QdJcArVYAZ
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 4, 2026