GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी
06-May-2025 08:04 AM
By First Bihar
Bihar Terror Alert : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना के बाद बिहार में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राज्य के एडीजी (विधि व्यवस्था) पंकज दराद ने सभी जिलों के एसपी और रेल एसपी को पत्र लिखकर संभावित आतंकी हमलों को लेकर अलर्ट जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि आतंकी संगठनों की ओर से बिहार विधानसभा, सचिवालय, धार्मिक स्थल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों को निशाना बनाया जा सकता है।
एडीजी दराद के अनुसार, राजनीतिक, धार्मिक और सुरक्षा बलों से जुड़े प्रतिष्ठानों के साथ-साथ विशिष्ट व्यक्तियों की आवाजाही भी खतरे की जद में है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जाए और दंडाधिकारी नियुक्त किए जाएं। साथ ही, पुलिस को नियमित गश्त बढ़ाने और होटल, लॉज, धर्मशालाओं व मुसाफिरखानों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य निर्देश और सावधानियां:
बिहार विधानसभा, सचिवालय, पटना हाई कोर्ट, एयरपोर्ट, एनटीपीसी, बरौनी रिफाइनरी जैसे प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट कर तैनाती बढ़ाई जाए।वहीँ महाबोधि मंदिर, पटना का हनुमान मंदिर, गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा जैसे धार्मिक स्थलों पर विशेष चौकसी। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, स्कूल, अस्पताल, रेस्तरां व मॉल आदि पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती। सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी और आवश्यक होने पर जिलाधिकारी इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर सकते हैं।और सीमावर्ती क्षेत्रों और नेपाल बॉर्डर पर सतर्क निगरानी व गश्त बढ़ाने को कहा गया है ।
बिहार पुलिस मुख्यालय ने यह स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की योजना तैयार की गई है। इस अलर्ट के बाद से सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे चुनावी मौसम में या धार्मिक आयोजनों के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें और जनता को सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करें।