ब्रेकिंग न्यूज़

युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा

Home / bihar / Bihar Teacher News: बीपीएससी टीआरई-3 शिक्षकों की पोस्टिंग कब और कैसे होगी ?...

Bihar Teacher News: बीपीएससी टीआरई-3 शिक्षकों की पोस्टिंग कब और कैसे होगी ? ACS एस.सिद्धार्थ ने दी यह जानकारी, जानें...

Bihar Teacher News: बीपीएससी टीआरई-3 से चयनित शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने बताया कि अगले सप्ताह शुक्रवार-शनिवार को ज्वाइनिंग का आदेश जारी होगा।

26-Apr-2025 02:48 PM

By Viveka Nand

Bihar Teacher News: बीपीएससी टीआऱई-3 के शिक्षकों की पोस्टिंग कब होगी? इसे लेकर आज शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने स्थिति स्पष्ट कर दी. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा है कि अगले हफ्ते यह काम हो जाएगा. इन शिक्षकों की पोस्टिंग में एक खास बात का ध्यान दिया गया है.

टीआरई-3 की ज्वाइनिंग कब होगी...मिला यह जवाब 

शिक्षा की बात हर शनिवार कार्यक्रम में शामिल होते हुए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं. दरअसल टीआरई-3 मोतिहारी के शिक्षक कृष्णा कुमार ने सवाल पूछा, टीआरई-3 की ज्वानिंग कब होगी ? इस पर एस. सिद्धार्थ ने बताया कि हमलोगों ने तैयारी कर ली है. अगले सप्ताह शुक्रवार-शनिवार को ज्वाइनिंग का आदेश निकाल देंगे. मुख्य रूप में हमलोगों ने पोस्टिंग में यह ध्य़ान रखा है कि जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां उनकी ज्वाइनिंग हो.ताकि बच्चों-शिक्षकों का अनुपात रहे. 

उन्होंने कहा कि शुक्रवार-शनिवार को ज्वानिंग हो जाएगी. टीआरई-3 के सभी शिक्षक सोमवार से अपने-अपने स्कूल में ज्वाइन करेंगे और काम करेंगे. कहीं कोई परेशानी नहीं है. इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कई अन्य सवालों के जवाब दिए.

बता दें, टीआरई-3 के शिक्षक ज्वाइनिंग नहीं होने से नाराज हैं. शिक्षक संघ ने पटना में आंदोलन का ऐलान कर दिया है. टीआरई-3 का विज्ञापन फरवरी 2024 मे ही आया था. चौदह महीने बाद भी स्कूल मे ज्वाइनिंग नहीं दी गई है. नौ मार्च 25 को सीएम नीतीश कुमार ने गांधी मैदान मे नियुक्ति पत्र बांटा था, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी स्कूल मे ज्वाइनिंग नहीं मिली है. बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि जिस गांधी मैदान मे मुख्यमंत्री जी ने नियुक्ति पत्र बांटा, अब स्कूल में नियुक्ति के लिए उसी गांधी मैदान मे आंदोलन करना पड़ रहा है.