ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / Bihar Special Train: दिवाली पर कोटा से बिहार के बीच स्पेशल ट्रेन का...

Bihar Special Train: दिवाली पर कोटा से बिहार के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन, यात्रियों को बड़ी राहत

Bihar Special Train: बिहार के बरौनी से कोटा सोगरिया तक पूजा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 20 सितंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी। हर शनिवार-रविवार फेरे, सभी कोच उपलब्ध..

20-Sep-2025 08:53 AM

By First Bihar

Bihar Special Train: त्योहारों के सीजन में घर लौटने की होड़ अक्सर मच जाती है, विशेषकर अन्य राज्यों से बिहार और यूपी आने-जाने वालों की संख्या इस समय चरम पर होती है। ऐसे में कोटा में कोचिंग पढ़ने वाले छात्रों और उनके परिवारों की संख्या देखते हुए रेलवे ने खास तौर पर एक स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। बरौनी जंक्शन से सोगरिया (कोटा के पास) तक चलने वाली यह पूजा एक्सप्रेस 20 सितंबर से 28 दिसंबर तक हर हफ्ते चलेगी। कुल 15 फेरे दोनों तरफ से होंगे, ताकि कन्फर्म टिकट की आसानी हो। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह ट्रेन फेस्टिवल रश को संभालने के लिए चलाई गई है, जिसमें जनरल से लेकर सेकंड एसी तक सभी कोच हैं। अभी सभी क्लास में सीटें उपलब्ध हैं।


ट्रेन नंबर 05211 (बरौनी-सोगरिया वीकली स्पेशल) हर शनिवार शाम 4:30 बजे बरौनी से रवाना होगी। यह अगले दिन रविवार को दोपहर 2:33 बजे बयाना, 2:58 बजे हिंडौन सिटी, 3:40 बजे गंगापुर सिटी और 4:28 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी। शाम 6:25 बजे यह सोगरिया स्टेशन पर थमेगी। रास्ते में मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टुंडला जंक्शन, आगरा फोर्ट जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकावट होगी।


वापसी की यात्रा ट्रेन नंबर 05212 (सोगरिया-बरौनी) हर रविवार रात 7:50 बजे सोगरिया से चलेगी। यह 9:13 बजे सवाई माधोपुर, 10:00 बजे गंगापुर सिटी, 10:38 बजे हिंडौन सिटी और देर रात 12:03 बजे बयाना पहुंचेगी। अगले दिन सोमवार रात 11:45 बजे बरौनी जंक्शन पर दाखिल होगी। स्टॉपेज भी वही रहेंगे जो आने के समय हैं। रेलवे का यह कदम छात्रों और परिवारों के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि कोटा जैसे कोचिंग हब से बिहार की दूरी लंबी है और सामान्य ट्रेनों में सीटें जल्दी भर जाती हैं। टिकट बुकिंग IRCTC के जरिए आसानी से हो रही है।


इस ट्रेन से न सिर्फ यात्रा सुगम होगी, बल्कि फेस्टिवल मूड में भी कोई खलल नहीं पड़ेगा। बिहार के बरौनी से शुरू होकर यूपी के रास्ते राजस्थान तक का यह कनेक्शन त्योहारों की रौनक बढ़ा देगा। अगर आप भी प्लान कर रहे हैं, तो जल्दी बुकिंग करा लें, क्योंकि रश बढ़ने ही वाला है।