ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / Bihar School News: इस दिन तक बंद रहेंगे पटना में 8वीं तक से...

Bihar School News: इस दिन तक बंद रहेंगे पटना में 8वीं तक से सभी स्कूल, DM ने जारी किया नया आदेश; जानिए..

Bihar School News: पटना में शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी स्कूल 30 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया है जबकि उच्च कक्षाएं सीमित समय में चलेंगी.

26-Dec-2025 07:17 PM

By FIRST BIHAR

Bihar School News: पटना में जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। शीतलहर और ठंड को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने 8वीं तक के स्कूलों को 30 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं 8वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है।


इससे पहले जिला प्रशासन ने पटना में शीतलहर और ठंड को लेकर 8वीं तक से सभी स्कूलों को 26 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया था वहीं 8वीं से ऊपर की कक्षाओं के संचालन की टाइमिंग को भी चेंज कर दिया गया था। ठंड में और इजाफा होने के बाद पटना डीएम त्यागराजन एस एम ने नया आदेश जारी किया है।


पटना में जिला प्रशासन की तरफ से 8वीं तक से सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 30 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। वहीं 8वीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक चलाने का निर्देश दिया है। 


इसके साथ ही साथ जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्री बोर्ड और बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं और परीक्षाओं का संचालन पहले की तरह जारी रहेगा। जिला दंडाधिकारी अदालत का यह आदेश आगामी 30 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।