हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
12-Jul-2025 02:39 PM
By First Bihar
Patna News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर आज पूरे राज्य में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राजधानी पटना में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, मंत्री विजय चौधरी समेत कई गणमान्य नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहे।
राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस राजकीय समारोह में सत्येंद्र नारायण सिंह के योगदान को याद किया गया। उन्होंने बिहार की राजनीति में एक स्वच्छ, सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व की भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी राजनीतिक और सामाजिक संदर्भों में प्रासंगिक माने जाते हैं।
समारोह में वक्ताओं ने सत्येंद्र नारायण सिंह के राजनीतिक जीवन, समाज सेवा और उनके विकासोन्मुखी दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सत्येंद्र बाबू का जीवन हमें जनता की सेवा और सिद्धांतों पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं और नेताओं ने उनके योगदान पर लिखी पुस्तकों और दस्तावेजों का अवलोकन किया। जयंती के उपलक्ष्य में राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
रिपोर्ट- प्रेम राज