सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
19-Jan-2026 03:41 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा छपवा–तुरकौलिया मुख्य मार्ग पर नरिअरवा गांव के समीप हुआ, जहां ओवरलोड गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की जान चली गई।
मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत वार्ड संख्या 8 निवासी प्रमोद साह के 25 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आदर्श कुमार बाइक से अपने ससुराल कोटवा जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर (नंबर BR 05G 9865) व ट्रॉली को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता प्रमोद साह नेपाल में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि छोटे भाई का नाम अभिषेक कुमार है। आदर्श कुमार की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। पत्नी राधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, उनके विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया। इस हादसे के बाद बखरिया पंचायत में मातम पसरा हुआ है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..