Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप
06-May-2025 09:06 AM
By First Bihar
Bihar road accident : बिहार के जमुई जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर हरदीमोह गांव के पास सुबह करीब 2 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
बारात से लौट रहे थे सभी लोग
जानकारी के अनुसार, सोनेल डहुआ गांव के निवासी संतोष मांझी के बेटे चूटर मांझी की शादी में शामिल होने के बाद सभी लोग बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज आंधी-तूफान के कारण एक पेड़ गिर गया, जिससे ऑटो चालक को वाहन रोकना पड़ा। उसी समय पीछे से आ रही अज्ञात पिकअप वैन ने ऑटो को टक्कर मार दी।
हादसे में दो बच्चों की मौके पर मौत
इस दुर्घटना में चंदन मांझी का बेटा ऋषि कुमार (10 वर्ष) और जोधन मांझी का बेटा गल्लू कुमार (10 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गौतम मांझी (12), दीपक कुमार (11) और मोदी कुमार (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।
पुलिस कर रही है जांच
घायलों को तुरंत सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और टक्कर मारने वाली पिकअप वैन की पहचान के लिए छानवीन की जा रही हैं।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक की चाची रेखा देवी और अन्य परिजन प्रशासन से उचित मुआबजा की मांग कर रहे हैं।