BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
03-Jun-2025 10:23 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के लगभग चार हजार राजस्व कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी वेतन वृद्धि, पदनाम में बदलाव, और पोस्टिंग नीति में सुधार जैसी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कर्मचारी संगठन द्वारा जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल भी समाप्त कर दी गई है और सभी कर्मचारी अब काम पर लौट चुके हैं। यह निर्णय सोमवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच हुई विस्तृत वार्ता के बाद लिया गया।
बता दें कि, बैठक में सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और सचिव जय कुमार सिंह शामिल हुए। वहीं कर्मचारी संघ की ओर से महासचिव नारायण शर्मा, चंद्रकिशोर प्रसाद, लक्ष्मी बाबू, कौशलेंद्र कुमार सिंह, चंद्रशेखर चौबे, राम कुमार झा, अभिषेक त्रिवेदी, अभिषेक कुमार तिवारी, संतोष आर्या, शंकर कुमार, हरिनंदन कुमार, और राकेश कुमार उपस्थित थे।
संघ के महासचिव नारायण शर्मा ने बताया कि अब राजस्व कर्मियों का पदनाम बदलकर "सहायक राजस्व अधिकारी" किया जाएगा। यह बदलाव कर्मचारियों के दायित्व और दर्जे में स्पष्टता लाएगा और उन्हें अधिक सम्मानजनक पहचान प्रदान करेगा। सरकार द्वारा कर्मचारियों के वेतनमान और ग्रेड पे में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी गई है। साथ ही उन्हें अब लेवल-2 के क्लर्क सहायक के तौर पर भी पंचायतों में कार्य का अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा, कर्मचारियों की पोस्टिंग उनके गृह जिले या निकटवर्ती जिले में की जाएगी, जिससे उन्हें पारिवारिक और सामाजिक सहयोग बना रहेगा।
पिछले महीने से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राज्यभर में भूमि रिकॉर्ड, दाखिल-खारिज, म्युटेशन और जमीन संबंधित कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गए थे। सरकार ने बार-बार हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की थी। अब सरकार से सकारात्मक वार्ता और मांगों पर सहमति के बाद, कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्त करने की औपचारिक घोषणा कर दी है।